
पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हो रही थी लड़ाई, सुलह कराने पहुंचा हवलदार तो कर दी पिटाई
AajTak
धनबाद के झरिया में एक महिला का किसी लड़के से अफेयर था. महिला जब उससे मिल रही थी. तभी उसका पति भी पहुंच गया. जिसके बाद महिला के पति और प्रेमी के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई.
धनबाद के झरिया थाना अंतर्गत बस्ताकोला टीओपी में प्रेम प्रसंग के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. प्रेमी-प्रेमिका और पति के बीच हो रही कहासुनी और मारपीट को शांत कराने पहुंचे हवलदार ललित कुमार यादव खुद हमले का शिकार हो गए. बताया जाता है कि हवलदार ललित कुमार पर प्रेमी नीतीश ने अचानक हमला कर दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. जिससे वो घायल हो गए.
घटना के बाद हालात और बिगड़ गए. नीतीश के परिवार और बस्ती के सैकड़ों लोग बस्ताकोला टीओपी थाना पहुंचकर पथराव करने लगे. थाने में पथराव से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया. उसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की.
यह भी पढ़ें: शराबी पति का कत्ल कर घर में दफनाया शव... 10 दिन बाद खुला राज, धनबाद में सामने आई सनसनीखेज कहानी
जानिए अधिकारियों ने क्या कहा
अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं. वहीं इस मामले में झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि बस्ताकोला टीओपी में आकर दो लड़के लड़ाई कर रहे थे. पत्नी के साथ किसी दूसरे लड़के का प्रेम प्रसंग का मामला था. उसी लड़के के साथ विवाद और लड़ाई चल रही थी. हवलदार ललित यादव उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई.
घायल हवलदार ललित कुमार यादव ने कहा कि दो लड़के आपस में मारपीट कर रहे थे. मैं उन्हें समझाने के लिए गया था. इसी बीच लड़के ने हमला कर दिया. लड़के और सैकड़ों लोगों द्वारा बस्ताकोला टीओपी थाने में भी तोड़फोड़ की गई है. मामले की जांच जारी है. आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









