
पति ने लिया ब्रेनडेड पत्नी के अंगदान करने का फैसला, हार्ट, लीवर और किडनी से चार लोगों को मिला नया जीवन
AajTak
ब्रेनडेड रंजनबेन के अंगदान से प्राप्त हुईं दोनों किडनी और लीवर मेडिसिटी स्थित किडनी अस्पताल में जरूरतमंद मरीज में ट्रांसप्लांट किए गए है. रंजनबेन का हार्ट अहमदाबाद के यू.एन. मेहता अस्पताल में भेजा गया है, जो जरूरतमंद मरीज में ट्रांसप्लांट किया जाएगा.
गुजरात के अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ब्रेनडेड मरीज का अंगदान हुआ. महेसाणा के कड़ी में रहने वाली रंजनबेन को 22 सितंबर के दिन डॉक्टरों ने ब्रेनडेड घोषित कर दिया था. उनके परिवार की अनुमति से ब्रेनडेड रंजनबेन के अंगदान के माध्यम से हार्ट, लीवर और दो किडनी समेत दान में चार अंग प्राप्त हुए. इन अंगों से चार लोगों को नया जीवन प्राप्त हुआ है.
यह अहमदाबाद सिविल अस्पताल में हुआ 166वां अंगदान था. रंजनबेन को महेसाणा के कड़ी से इलाज के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया था. रंजनबेन ब्रेन हेमरेज की शिकार थीं. अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज के दौरान रंजनबेन को ब्रेनडेड घोषित कर दिया था.
एक फैसले से चार लोगों को मिली नई जिंदगी
इसके बाद रंजनबेन के पति को ब्रेनडेड की स्थिति के बारे में समझाया गया और अंगदान के बारे में बताया गया. उनकी मंजूरी के बाद रंजनबेन का हार्ट, लीवर और दो किडनी अंगदान में प्राप्त हुए. डॉक्टरों ने इसे 'परोपकारी फैसला' बताया.
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के एडिशनल सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर रजनीश पटेल ने कहा, 'रंजनबेन के पति जिगरभाई ने इस दुख की घड़ी में हकीकत को स्वीकार करके ब्रेनडेड पत्नी का अंगदान करने का परोपकारी फैसला किया है, जिसकी वजह से चार लोगों को नया जीवन प्राप्त हुआ है.' अब तक 520 लोगों को मिला नया जीवन
यह अहमदाबाद सिविल अस्पताल में किया गया 166वां अंगदान था. अब तक सिविल अस्पताल में ब्रेनडेड मरीजों के अंगदान से 536 अंग प्राप्त हुए हैं, जिसके माध्यम से अब तक 520 लोगों को नया जीवन मिल पाया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










