
पति धोखा न दे इसलिए बीवी ने लगाई अनोखी तरकीब, लोग बोले- तुरंत तोड़े ये शादी
AajTak
डेरेक मॉरिस नाम के एक म्यूजीशियन ने ऑनलाइन एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि कैसे उसकी पत्नी ने उसे धोखा देने से रोकने के लिए अजीब तरकीब निकाली है. इसके लिए उसने पति का कार में एक सिस्टम लगाया है.
किसी भी शादी में विश्वास ही रिश्ते की नींव बनता है. जहां विश्वास होता है वहां एक दूसरे पर शक या निगरानी की जरूरत नहीं होती. लेकिन दुनियाभर में कई कपल्स रिलेशनशिप में ऐसी चुनौती का सामना करते हैं. शक में पड़े पार्टनर एक दूसरे के फोन और जेब चेक करने से लेकर पीछा करने तक से बाज नहीं आते.
हाल में एक डेरेक मॉरिस नाम के एक म्यूजीशियन ने ऑनलाइन एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि कैसे उसकी पत्नी ने उसे धोखा देने से रोकने के लिए अजीब तरकीब निकाली है. डेरेक मॉरिस ने अपने सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की है, जिसमें दावा किया है कि उसकी पत्नी ने उसकी कार में एक कस्टम एलईडी कार डोर प्रोजेक्टर लगाया है, जिसमें उसने अपना फोटो लगा रखा है. यानी जैसे ही दरवाज़ा खुलता है, तो उसकी पत्नी का फोटो फ्लोर पर दिखने लगता है. ऐसे में उसे कार में घुसने से पहले ही पत्नी की फोटो दिख जाती है.
फोटो में पत्नी की आंखें इतनी बड़ी खुली हैं कि मानो वह पति को डरा रही हो. डेरेक ने जब मजे - मजे में इस वीडियो को शेयर किया, तो इसे 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा. डेरेक ने क्लिप के कैप्शन में लिखा 'अविश्वसनीय'. क्लिप को लेकर टिकटॉक यूजर्स दो धड़ों में बंट गए, कुछ लोगों ने कहा कि अगर वह इतनी इनसेक्योर है तो ऐसी औरत के साथ तुम्हें रहना ही नहीं चाहिए. एक अन्य ने लिखा- अगर महिला का धोखे का इतना डर है तो ये शादी उसे तोड़ देनी चाहिए. वहीं कई लोगों ने पूछा कि आप लोगों ने ये कस्टम एलईडी कार डोर प्रोजेक्टर कहा से और कितने का खरीदा है?
हालांकि डेरेक ने ट्रोल्स पर पलटवार करते हुए कहा- 'देखो, जब मैं आठवीं क्लास में था तब मुझे पहली नजर में इस महिला से प्यार हो गया. मैं अब 41 साल का हूं. हम पूरी तरह से प्यार में हैं. वो मेरे सपनों की रानी है'.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










