
पति डांट रहे हैं... दुकानदार ने शॉप पर लगाया ऐसा नोट, जिसने देखा उसने किया शेयर
AajTak
इंटरनेट पर इनदिनों कुछ भी अजीबोगरीब चीजें या हरकतें वायरल होती रहती हैं. ऐसा ही एक अजीब सा दुकान पर लिखा नोट वायरल हो रहा है. जानते हैं इस नोट में आखिर ऐसा क्या लिखा है.
सोशल मीडिया पर लोग वायरल होने के लिए अक्सर कुछ ऐसी वीडियो या फोटो पोस्ट करते रहते हैं, जो बरबस लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. ऐसा ही एक वीडियो खूब चर्चा में है. इसमें एक दुकान पर चिपकी हुई 'नो रिटर्न पॉलिसी' की अजीबोगरीब नोट दिखाई दे रही है, जिसे दुकानदार ने लगा रखा है.
इस नोट में कुछ ऐसा लिखा है जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. साथ ही इस नोट के साथ सोशल मीडिया पर एक बहस भी शुरू हो गई. इंस्टाग्राम पर एक दुकान का रील @smartingirlswearudaipur नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस पर कैप्शन लिखा है - फितरत ही हमारी ऐसी है. इसके बाद उदयपुर के एक क्लोथ सेंटर का पता लिखा हुआ है. साथ ही यह भी कि उदयपुर में ट्रेंडिंग स्टोर, हम किफायती दामों पर प्रीमियम क्वालिटी के कपड़े बेचते हैं
नोट पढ़कर रह जाएंगे हैरान इस रील की तरफ सबका ध्यान जाने की मुख्य वजह कपड़े की एक दुकान पर लगा एक नोट है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नोट में लिखा ही कुछ ऐसा है. दरअसल, दुकानदार ने दुकान में ग्राहकों के लिए एक स्लोगन लिखकर नोट चिपका रखा है. हमने दुकानों पर 'नो रिटर्न' के कई बोर्ड देखे हैं, लेकिन इस नोट में जो लिखा है वह काफी अजीब है.ये स्लोगन है - मम्मी को पसंद नहीं आया, पापा पहनने नहीं दे रहे, पति डांट रहे हैं, किसी भी कारणवश चेंज नहीं होगा.
कपड़े वापस करने की हर तरकीब नोट में बताई है रील में कपड़ों की दुकान में कपड़े खरीदती महिलाओं का एक समूह दिखाया गया है. हालांकि, उनमें से किसी का ऊपर लिखे नोट पर ध्यान नहीं जा रहा. इस वीडियो ने लोगों में उत्सुकता और बहस को हवा दे दी है. इस नोट के जरिए कपड़े वापस करने की हर तरकीब बताई गई. यही कारण है कि महिलाएं इसे देखने के बाद खुद को रोक नहीं पाएंगी. वीडियो में एक टेक्स्ट भी है, ये प्वाइंट ऑफ व्यू है - दुकानदार ने ये ना लिखा होता तो मेरी एक पार्टी तो पक्का निपट जाती.
इस वीडियो को अबतक 31.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई यूजर्स ने दुकानदार की इस नोट को अपनी दुकान में रखने के लिए तारीफ़ की है, जबकि कई यूजर्स ने हंसी के इमोजी के साथ भी कमेंट कर रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










