
पति को प्रेमिका संग रंगे हाथों पकड़ा, भड़की पत्नी ने दोनों की चप्पलों से कर दी धुनाई
AajTak
Crime News: मारपीट करने वाली महिला का आरोप है कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ रिश्ते हैं और वह उसे तलाक देने के फिराक में है. वह पीड़ित थी और लम्बे समय से पति और उसके प्रेमिका की रेकी कर सबूत इकट्ठे कर रही थी. आखिरकार पति की प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ लिया.
MP News: सतना जिले के सिविल लाइन थाना के पतेरी इलाके में पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया. हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही. महिला अपने मायकेवालों और पुलिसकर्मियों के साथ एक घर के अंदर पहुंची और अपने पति की चप्पलों से पिटाई करने लगी. इस दौरान महिला ने पति के साथ मौजूद एक अन्य महिला को भी पीटा.
मारपीट करने वाली महिला का आरोप है कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ रिश्ते हैं और वह उसे तलाक देने के फिराक में है. वह पीड़ित थी और लम्बे समय से पति और उसके प्रेमिका की रेकी कर सबूत इकट्ठे कर रही थी. आखिरकार पति की प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ लिया.
महिला ने आग बबूला होकर न सिर्फ पति की चप्पलों से पिटाई की, बल्कि उसकी प्रेमिका को भी बुरी तरह पीटा. मारपीट का वीडियो पीड़ित महिला के परिवारवालों ने बनाया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें Video:-
वहीं, इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने देर सबेर बीच बचाव किया और अब मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है. मारपीट करने वाली महिला ने बताया, मेरे पति तीन साल से मुझे मायके से लेकर नहीं आ रहे थे. वह मुझे ससुराल लेकर नहीं आए तो मैंने अपने बच्चे का एडमिशन उज्जैन में करवा दिया था. अब मैं एक साल बाद खुद अपनी मर्जी से आई तो पति आए दिन यही बोलता था कि क्यों आई है? यहां से चली वापस मायके. मतलब मुझे भागना ही चाहता था और छोटी छोटी बातों पर लड़ता रहता था. तब फिर मैंने रात को फोन कॉल पर पति को किसी से बात करते हुए सुना. मुझे शक हुआ मैंने जांच पड़ताल शुरू की.
सतना में रेकी की तब पता चला कि एक औरत से फंसा हुआ है. इसीलिए मुझ पर तलाक के लिए दबाव डालता है. मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देता है. जब मेरे मायकेवालों ने पता किया तो सतना में मेरा पति और उसकी प्रेमिका दोनों रंगे हाथों पकड़े गए. हमने बहुत बार पीछा किया. कम से कम पति की छह सात वीडियो हमने बना रखी हैं. बस, सबूत का इंतजार था. आखिरकार पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









