
पति के अंतिम संस्कार की कर रही थी तैयारी, तभी पता चली ऐसी सच्चाई कि उड़ गए पत्नी के होश!
AajTak
मौत की खबर आते ही महिला पति के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गई. लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि उसका पति जिंदा है और दूसरी औरत के साथ रह रहा है. उसने अपनी मौत की फर्जी खबर फैलाई थी.
एक महिला को खबर मिली कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है. यह पता चलने के बाद महिला पति के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गई. लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि उसका पति जिंदा है और दूसरी औरत के साथ रह रहा है. उसने अपनी मौत की फर्जी खबर फैलाई थी. सोशल मीडिया पर खुद महिला ने ये कहानी शेयर की है.
मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है. जहां हाल ही में अनीसा रॉसी नाम की महिला ने टिकटॉक पर अपनी आपबीती साझा की. इसमें अनीसा ने बताया कि उसके पति टिम ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई, ताकि वह दूसरी महिला संग रह सके. इस महिला के साथ उसका छह साल से अफेयर चल रहा है. अनीसा ने कहा- पति कैलिफोर्निया से दूर मेक्सिको में दूसरी महिला संग रह रहा था. जबकि, यहां खबर भेजी गई कि उसने आत्महत्या कर ली है. हम लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे. लेकिन जब सच्चाई पता चली तो हमारे होश उड़ गए.
अलग-अलग रह रहे थे पति-पत्नी
अनीसा और टिम अलग-अलग रह रहे थे. हाल ही में अनीसा को खबर मिली कि टिम की मौत हो गई है. ऐसे में अनीसा अंतिम संस्कार से जुड़ी प्रक्रियाओं की तैयारी में जुट गई. लेकिन तभी उसे टिकटॉक पर एक अजनबी का मैसेज आया, जिसने उसे जानकारी दी टिम जिंदा है. उसने यह भी बताया कि टिम अपनी मालकिन के साथ रह रहा है. यह जानकर अनीसा हैरान रह गईं.
अनीसा के माता-पिता को भी फोन पर किसी ने टिम के आत्महत्या करने की बात बताई थी. लेकिन वो सब झूठ था. इस बीच टिम ने एक वीडियो जारी किया और अनीसा के आरोपों का खंडन किया. टिम ने कहा कि मैंने अपनी मौत का नाटक नहीं किया. अनीसा हास्यास्पद बात कर रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










