
पति की रात की इस अजीब आदत से बर्बाद हुई सेक्स लाइफ, पत्नी ने बताई पूरी कहानी
AajTak
एक महिला ने अपने पति की काफी अजीब आदत के बारे में बताया है जिसके कारण उनका रिलेशनशिप काफी खराब होने लगा है और उनकी सेक्स लाइफ पर भी इसका काफी बुरा असर पड़ रहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
हर व्यक्ति की अपनी अलग-अलग आदतें होती हैं, जो कई बार सामने वालों को काफी अजीब लगती हैं. कई बार इन आदतों के कारण सामने वाले शख्स को काफी परेशानी भी उठानी पड़ती है. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यह मामला एक महिला का है , जहां वह अपने पति की एक आदत से काफी ज्यादा परेशान हो चुकी है और अब इससे उनके रिलेशनशिप पर भी असर पड़ रहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
ये है मामला-
महिला ने बताया, मेरा पति बाकी लोगों से काफी अलग है, और इसी वजह से मैंने उससे शादी की. लेकिन हाल ही में उसे काफी अजीब आदत लगी है. वह दो चरणों (Phase) में सोता है. वह रात में जल्दी बेड पर चला जाता है और करीब 4 घंटे सोने के बाद फिर से उठ जाता है, लगभग 30 मिनट से 2 घंटे के बीच उठा रहता है, जिसके बाद वह फिर से 3 से 4 घंटे के लिए सोता है और फिर सुबह उठता है.
रात के बीच में जब वह उठता है तो कई तरह के काम करता है जैसे किताब पढ़ना, रनिंग करना, या चाय पीना. महिला ने बताया कि शुरुआत में मुझे लगता था कि वह ये सब इसलिए करता है क्योंकि वह कुछ अलग करना चाहता है जिस वजह से उसे नींद नहीं आती और वह कुछ नया करने के लिए बहुत ज्यादा सोचता है, लेकिन ऐसा करते हुए उसे पूरा एक साल बीत चुका है.
महिला ने बताया कि पति की इस अजीब आदत के कारण उनकी सेक्स लाइफ पर काफी बुरा असर पड़ रहा है क्योंकि उनकी सोने की टाइमिंग काफी ज्यादा अलग हो गई है. साथ ही इस आदत के कारण वह आपस में समय भी नहीं बिता पाते क्योंकि पति काफी जल्दी सो जाता है.
महिला ने कहा, रात के बीच में जब वह उठता है तो अंदर-बाहर जाने और कुछ ना कुछ करने की आवाज से उसकी भी नींद में खलल पड़ता है. रात के बीच में रनिंग करके लौटने के बाद वह रोमांस करने के लिए मुझे नींद से उठाता है लेकिन रात के बीच में उठना मुझे काफी बेकार लगता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










