
पति की मौत की तस्वीर देखने पर मजबूर हुई पत्नी, मिला 250 करोड़ हर्जाना
AajTak
स्टार बास्केटबॉल प्लेयर कोबे ब्रायंट की मौत 2020 में हेलीकॉप्टर क्रैश में हो गई थी. उनके साथ उनकी 13 साल की बेटी भी थी. क्रैश के बाद एक्सीडेंट के फोटोज सामने आए थे. इसके लेकर कोबे ब्रायंट की विधवा ने मामला दर्ज करवा दिया था. अब प्राइवेसी के हनन को लेकर उन्हें हर्जाना दिया गया है.
अमेरिका के स्टार बास्केटबॉल प्लेयर और सेलिब्रेटी कोबे ब्रायंट की मौत एक हेलीकॉप्टर क्रैश में साल 2020 में हुई थी. क्रैश के बाद सरकारी एजेंसियों ने उनकी फोटोज शेयर कर दी थी. इसके बाद कोबे ब्रायंट की पत्नी ने फोटो शेयर किए जाने के खिलाफ मुकदमा कर दिया और हर्जाने की मांग की. कोर्ट ने विधवा को करीब 250 करोड़ रुपए हर्जाना देने का फैसला सुनाया. अब करीब 130 करोड़ रुपए की पहली किश्त कोबे की पत्नी वैनेसा ब्रायंट को दे दिया गया है.
क्रैश के दौरान, कोबे ब्रायंट के साथ उनकी 13 साल की बेटी और 7 पैसेंजर्स और भी थे. मौत के बाद एक्सीडेंट में मारे गए लोगों की फोटोज लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ और फायर डिपार्टमेंट के स्टाफों के बीच शेयर किया गया था. इसे लेकर वैनेसा ने लॉस एंजेलिस प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था.
11 दिनों तक चली सुनवाई के दौरान वैनेसा ब्रायंट ने रोते हुए कहा था कि फोटोज की वजह से पति और बेटी की मौत के एक महीने बाद भी वह इतने दर्द में थीं जैसे उनकी मौत तुरंत हुई हो. उन्हें पैनिक अटैक्स भी आते रहते थे.
वैनेसा ब्रायंट ने कहा- सोशल मीडिया पर होने की वजह से मेरे लिए हर दिन खौफनाक होता था. वह फोटोज मेरे सामने आते रहते थे.
वैनेसा ब्रायंट के वकील लुइस ली ने जजों को बताया कि क्लोज-अप फोटोज को ना तो आधिकारिक तौर पर इस्तेमाल किया गया था और ना ही उसे जांच में इस्तेमाल किया जाना था. उसे बस गॉसिप के लिए इस्तेमाल किया गया.
9 जजों की बेंच ने एक मत से इस मामले पर वैनेसा ब्रायंट के पक्ष में फैसला सुनाया. जजों ने यह माना कि फोटोज से वैनेसा की प्राइवेसी का हनन हुआ और वह भावनात्मक संकट से गुजरीं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








