
पति की घिनौनी हरकत, पत्नी की फेक Insta ID बनाकर की अश्लील चैट
AajTak
इंदौर से दो मामले सामने आए हैं. पहले मामले में आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम से फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाई और फिर अश्लील चैट करने लगा. वहीं, दूसरे मामले में बीटेक के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस दोनों केस की जांच में जुट गई है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर पति ने पत्नी के नाम की फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और फिर पत्नी की इस आईडी से अन्य लोगों से अश्लील चैट करने लगा. साथ ही अश्लील फोटो-वीडियो भेजने लगा. जब इस बात की जानकारी पत्नी को लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने पति के खिलाफ पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईटी की धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
दरअसल, मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है. थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पति ने मेरे नाम के फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया हुआ है. वह मेरे नाम से दूसरे लोगों से अश्लील चैट करता है. साथ ही अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करता है. इसके अलावा वह इस अकाउंट पर अश्लील कंटेट भी पोस्ट करता था. पीड़िता ने पुलिस को आगे कहा कि पति मुझ से तलाक लेना चाहता है. मुझे पर दबाव बनाने के लिए पति ने यह घिनौनी हरकत की है.
मामले पर जानकारी देते हुए इंदौर डीसीपी आदित्य मिश्रा ने कहा है कि महिला द्वारा अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था और कई गंभीर आरोप लगाए गए है. मामले में जांच की गई है. इसके आधार पर आरोपी पति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
छात्र की चाकू मारकर हत्या
वहीं, दूसरी ओर इंदौर में ही मंगलवार देर रात बीटेक के छात्र की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम मोनू उर्फ प्रभास था. मोनू मंगलवार देर रात अपने दोस्तों के साथ उज्जैन (महाकाल मंदिर) जाने का प्लान बनाया. सभी कार में सवार होकर उज्जैन के लिए निकले थे. विजय नगर इलाक में होटल मैरियट के सामने एक लड़की अपने दो दोस्तों के साथ एक्टिवा पर सवार होकर कार के पास पहुंची और कार को रुकवाया.
लड़की का नाम तानया है. उसने कार में मोनू के साथ बैठे विशाल नाम के लड़के से हाथ मिलाया. तभी एक्टिवा सवार युवक ने कार में बैठे रचित नाम के लड़के पर चाकू से हमला किया, लेकिन वह बच गया. तभी आरोपी ने खिड़की के पास बैठे मोनू को चाकू मार दिया. सीने में चाकू लगने से सोनू की मौत हो गई. इसके बाद स्कूटी सवार लड़की तानया, कार में बैठा युवक रचित, टीटू, विशाल वहां से फरार हो गए. सामने आया है कि तानया, टूटी की प्रेमिका है. हमला में जान गंवाने वाला सोनू सीहोर का रहने वाला था और बी.टेक कर रहा था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







