
पति कर रहा था दूसरी शादी, मंडप पर बेटी को लेकर पहुंच गई पहली पत्नी
AajTak
रिपोर्ट के मुताबिक बूटा सिंह नाम के व्यक्ति की शादी 13 महीने पहले सुनीता नाम की युवती से हुई थी. विवाह के बाद सुनीता ओर बूटा सिंह में अनबन हो गई. इसके बाद सुनीता ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाकर मायके चली गई जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया.
पंजाब के फिरोजपुर में एक शख्स ने दूसरी शादी करने की कोशिश की तो विवाह कार्यक्रम में पहुंचकर उसकी पहली पत्नी ने जमकर हंगामा किया. आरोप है कि शख्स पहली पत्नी और एक बेटी के रहते हुए धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा था. (इनपुट - Akshay Galhotra) मामला फिरोजपुर के गुरुहर सहाय कस्बे का है. रिपोर्ट के मुताबिक बूटा सिंह नाम के व्यक्ति की शादी 13 महीने पहले सुनीता नाम की युवती से हुई थी. विवाह के बाद सुनीता और बूटा सिंह में अनबन हो गई. इसके बाद सुनीता ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाकर मायके चली गई जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया. पति बूटा सिंह के साथ समझौता करवाने के लिए गांव में कई पंचायतें हुई लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बनी. इसी बीच सुनीता को खबर मिली कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है जिसके बाद वो अपने परिजनों के साथ सीधे शादी स्थल पर पहुंच गई और जमकर बवाल काटा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










