
पति अभिनव शुक्ला से दूर शिमला में हैं रुबीना दिलैक, 17 दिनों के लिए हैं क्वारनटीन
AajTak
बता दें कि रुबीना दिलैक ने शनिवार को फैन्स को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ''मैं हमेशा से ही एक सिल्वर लाइनिंग को देखती हूं. पूरे एक महीने बाद मैं भी अपना प्लाज्मा डोनेट कर पाऊंगी. मैं कोरोना पॉजिटिव आई हूं. मैंने खुद को 17 दिनों के लिए घर पर क्वारनटीन कर लिया है. पिछले पांच से सात दिनों में जो भी व्यक्ति मेरे कॉन्टैक्ट में आया है, वह कृपया अपना टेस्ट करा ले.''
बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक को कोरोना हो गया है. आजतक से खास बातचीत में रुबीना ने अपनी हेल्थ के बारे में बताते हुए कहा, “मैं होम क्वारनटीन में हूं और अपने होम टाउन शिमला आ गई हूं. यहां मेरी फैमिली है जो मेरा, मेरी हेल्थ का पूरा ख्याल रख रही है. मैंने खुद को एक कमरे में आइसोलेट किया है. एक अलग फ्लोर है जहां मैं हूं, जहां कोई आस पास नहीं है मेरे.” पति अभिनव को नहीं थी कोविड पॉजिटिव होने की खबर
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











