
पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला में भूस्खलन से पी4 टनल बंद, यातायात दूसरी टनल से शुरू
AajTak
कांगड़ा घाटी में पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश के बाद त्रिलोकपुर में 154 पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पी4 टनल के बाहर भूस्खलन से टनल मलबे से भर गई. यातायात को पास की दूसरी टनल से चलाया जा रहा है. पी4 टनल को एनएचएआई ने फिलहाल बंद कर दिया है.
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते नदियां उफान पर हैं. इसी बीच 154 पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिलोकपुर के पास पी4 टनल के बाहर भूस्खलन हुआ है. भूस्खलन के कारण टनल का निकास मलबे और कीचड़ से भर गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. एनएचएआई ने यातायात को पास की दूसरी टनल से संचालित करना शुरू कर दिया है.
यह टनल हाल ही में बनाए गए चार लेन मार्ग का हिस्सा है, लेकिन भूस्खलन के बाद इसके दो लेन फिलहाल उपयोग लायक नहीं रह गए हैं. एनएचएआई के अनुसार, पी4 टनल को इस मानसून सीजन में कई बार भूस्खलन का सामना करना पड़ा है. इसी वजह से फिलहाल इस टनल से यातायात नहीं चलाया जा रहा है.
त्रिलोकपुर के पास P4 टनल के बाहर हुआ भूस्खलन
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि भूस्खलन के बाद मौके पर मशीनरी तैनात कर दी गई है और मलबा हटाने का काम किया जाएगा. राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी तरह के जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.
मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









