
पटियाला: कबड्डी प्लेयर धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
5 अप्रैल को पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी के बाहर धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी गई थी. पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह दौण कलां का रहने वाला था.
पंजाब के पटियाला में कबड्डी प्लेयर धर्मेंद्र सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों में से 4 मुख्य आरोपी हैं. दरअसल, 5 अप्रैल को पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी के बाहर धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी गई थी.
पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह दौण कलां का रहने वाला था. पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने पेट्रोल पंप के पीछे दो गुटों कहासुनी हुई और इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई. पुलिस के मुताबिक, निजी दुश्मनी के चलते यह हत्या हुई है. पटियाला के एसपी हरपाल सिंह ने कहा, 'हमने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रहे हैं. मृतक और आरोपी दोनों ही दौण कलां के ही रहने वाले हैं.'
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात मृतक के भाई ने कहा, ''मेरा भाई कबड्डी खिलाड़ी था और कबड्डी मैच का आयोजन भी करता था.'' धर्मेंद्र की हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी. हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. फुटेज से पता चला कि दो नकाबपोश युवकों ने धर्मेंद्र को गोली मारी. पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों के बीच करीब 45 मिनट तक झगड़ा चलता रहा. जिसके बाद धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
जालंधर में कबड्डी प्लेयर की हत्या इससे पहले 14 मार्च को जालंधर के मल्हियां गांव में कबड्डी मैच के दौरान अज्ञात हमलावरों ने संदीप सिंह उर्फ संदीप नंगल अंबिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद पंजाब पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









