
पटना शूटआउट: पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या के बाद जश्न मनाते हुए निकले थे शूटर्स, तौसीफ ने रची थी साजिश
AajTak
पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने पारस हॉस्पिटल में घुसकर चंदन मिश्रा की हत्या की। तौसीफ बादशाह ने वारदात को लीड किया, जो पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी वारदात के बाद बाइक से फरार हो गए और जश्न मनाते हुए भागे। पुलिस के अनुसार पूरी प्लानिंग के साथ की गई इस हत्या में अस्पताल के भीतर की हर जानकारी का इस्तेमाल किया गया.
बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर्स जश्न मनाते हुए बाइक से फरार हो गए थे. इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. इस पूरे मर्डर की साजिश कुख्यात तौसीफ बादशाह ने रची थी, जो पहले भी कई बार जेल जा चुका है.
पारस हॉस्पिटल के भीतर की हर जानकारी जुटाकर बेहद शातिर तरीके से चंदन मिश्रा की हत्या को अंजाम दिया गया. पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश बहुत पहले से रची गई थी और पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया गया. हत्या के दिन दो बाइक पर सवार छह अपराधी पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे, जिनमें से पांच शूटर सीधे अस्पताल के अंदर घुसे. पुलिस का कहना है कि शूटआउट को लीड करने वाला तौसीफ बादशाह है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है.
तौसीफ पारस हॉस्पिटल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ था, क्योंकि उसने अपने एक करीबी का लंबे समय तक यहीं इलाज करवाया था. पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि जब आरोपी अस्पताल पहुंचे तो इमरजेंसी गेट पर उन्हें सिक्योरिटी गार्ड ने रोका था और गेट पास मांगा था.
गेट पास नहीं होने के चलते आरोपी OPD के रास्ते से अंदर दाखिल हुए. इसके बाद शूटर सीधे कमरा नंबर 209 तक पहुंचे, जहां चंदन मिश्रा भर्ती था. कमरे के लॉक की खराबी का फायदा उठाकर शूटरों ने दरवाजा आसानी से खोल लिया और चंदन मिश्रा पर फायरिंग कर हत्या कर दी.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











