
पटना में आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रदर्शन और हंगामा, पुलिस से झड़प, सेविकाएं बोलीं- हमारी मांगें नहीं सुन रही नीतीश सरकार
AajTak
पटना में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया और जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया. आंगनबाड़ी वर्कर्स का कहना था कि उनकी वेतन को बढ़ाया जाए. हमारी मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है. ना ही मांगों को सुना जा रहा है.
पटना में मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रही आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठियां चलाईं और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांग है कि उनका मासिक वेतन बढ़कर ₹25000 किया जाए और आंगनबाड़ी सहायिका का ₹18000 किया जाए.
बिहार के कैमूर जिले में आंगनबाड़ी सेविका के तौर पर काम करने वाली दुर्गा कुमारी मेहता कुशवाहा समाज से आती है. दुर्गा कुमारी मेहता कहती हैं कि उन्हें आंगनबाड़ी सेविका के तौर पर मासिक ₹5950 रुपए मिलते हैं. दुर्गा बताती है कि उनके वेतन में ₹1450 रुपए सिर्फ बिहार सरकार देती है और बाकी पैसे केंद्र से आता है. पिछले 1 महीने से दुर्गा कुमारी बिहार की अन्य आंगनबाड़ी सेविकाओं की तरह मासिक वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन कर रही है.
'विधानसभा का घेराव करने पहुंची आंगनबाड़ी वर्कर्स'
मंगलवार को जब दुर्गा कुमारी मेहता बिहार के विभिन्न हिस्सों से आई आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ जब अपनी मांगों को लेकर बिहार विधानसभा का घेराव करने पहुंचीं तो पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया.
'हमें बदले में मिलीं सिर्फ लाठियां'
दुर्गा कुमारी मेहता अकेली नहीं है जो अपनी मांग को लेकर पटना में आंदोलन करने पहुंची थीं. पटना के फतुहा से पटना विधानसभा का घेराव करने आशा देवी भी पहुंची थीं. आशा देवी दलित समाज से आती हैं और उन्होंने भी अपनी मांगों को लेकर पटना में आंदोलन किया, मगर बदले में आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिली तो केवल लाठियां.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









