
पटना: बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकानों पर IT का छापा, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के हैं करीबी
AajTak
पटना में आईटी की छापेमारी से बिहार का सियासी तापमान एक बार फिर से बढ़ गया है. शुक्रवार को आयकर विभाग ने बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है. गब्बू सिंह जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी हैं.
पटना में आयकर विभाग ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी रहे गब्बू सिंह के दो ठिकानों पर छापा मारा है. ये छापेमारी पटना के शिवपुरी और पटेल नगर इलाके में चल रही है. छापेमारी में गब्बू सिंह के पास से क्या-क्या बरामदगी हुई है. इसकी जानकारी आईटी टीम अभी नहीं दे रही है.
हालांकि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी बीजेपी के विरोध में होता है उसपर ये लोग ईडी, सीबीआई और आईटी एजेंसियों का रेड करवाते हैं. ललन सिं ने कहा कि इससे कोई डरने वाला नहीं है, ना ही दबाव में आने वाला है. ये लोग ऐसे ही इन एजेंसियों का दुरुपयोग अपने विरोधियों को दबाने के लिए कर रहे हैं.
Bihar | Raids by a central agency underway on the premises of builder Gabbu Singh in Shivpuri and Patel Nagar areas of Patna. Gabbu Singh is a close aide of JD(U) national president Rajiv Ranjan (Lalan) Singh. Details awaited. pic.twitter.com/evErDztm59

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









