
'पटक कर मुंह तोड़ देता...', ठाकुरों पर राजद सांसद मनोज झा के बयान पर भड़के बीजेपी विधायक
AajTak
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में ठाकुरों पर टिप्पणी की थी. उन्होंने ओम प्रकाश वाल्मीकि की कविता को सुनते हुए ठाकुरों का जिक्र किया था और अंदर के ठाकुर को मारने की अपील की थी. मनोज झा के इस बयान पर घमासान मच गया है.
बिहार से राजद सांसद मनोज झा के राज्यसभा में ठाकुरों पर दिए बयान पर सियासी बवाल मच गया है. मनोझ झा के बयान को लेकर लालू यादव की ही पार्टी दो फाड़ नजर आ रही है. बाहुबली नेता आनंद मोहन समेत उनके विधायक बेटे चेतन आनंद ने मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी बीच बीजेपी के राजपूत विधायक नीरज बबलू भी मनोज झा पर भड़क गए. उन्होंने कहा, अगर मनोज झा मेरे सामने ये बयान देते तो पटक के मुंह तोड़ देता.
दरअसल, राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में ठाकुरों पर टिप्पणी की थी. उन्होंने ओम प्रकाश वाल्मीकि की कविता को सुनते हुए ठाकुरों का जिक्र किया था और अंदर के ठाकुर को मारने की अपील की थी. मनोज झा के इस बयान पर घमासान मच गया है.
ठाकुरों ने देश की रक्षा की- नीरज बबलू
बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने कहा, ''ठाकुरों ने देश की रक्षा की है. ठाकुर नहीं होते तो हिंदुस्तान का नाम मुगलिस्तान होता. मनोज झा राजद के कहने पर ऐसे बयान दे रहे हैं. अगर वे मेरे सामने ऐसा बयान देते, तो पटककर उनका मुंह तोड़ देता.''
चेतन आनंद ने किया मनोज झा का विरोध
मनोज झा के बयान पर विधायक चेतन आनंद ने हमला बोला है. चेतन आनंद ने कहा, ''ठाकुर समाज सभी को साथ लेकर चलते हैं और समाजवाद में किसी एक जाति को टारगेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन है. ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.''

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








