
पकडे़ गए दिल्ली के शोरूम से 25 करोड़ की ज्वेलरी उड़ाने वाले, छत्तीसगढ़ से 3 बदमाश गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक बदमाश शातिर चोर बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इनके पास रिकवरी भी की है.
दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक बदमाश शातिर चोर बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इनके पास रिकवरी भी की है.
दरअसल, दिल्ली के जंगपुरा में रविवार को एक ज्वेलर्स शोरूम से 25 करोड़ की चोरी हुई थी. यह शोरूम उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का है. चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया था. चोर छत काटकर शोरूम में घुसे थे.
शोरूम मालिक ने बताया कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी. जंगपुरा का मार्केट सोमवार को बंद रहता है. इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद जब वो मंगलवार को अपने शोरूम पहुंचे और देखा तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने बताया कि शोरूम में रखी पूरी ज्वेलरी गायब थी. शोरूम खाली देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार काटकर घुसे थे चोर जंगपुरा मार्केट की इस बिल्डिंग में कई दुकानें थीं, इसमें शोरूम के बगल से सीढ़ियां हैं, जहां से दुकान में घुसने के लिए चोरों ने छत काटी थी. कटी हुई छत की वीडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि चोर छोटी-सी जगह काटकर दुकान में घुसे थे. चोरों ने सोने और हीरे की ज्वेलरी तो पूरी साफ कर दी, लेकिन चांदी की ज्वेलरी छोड़ दी थी.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







