
पकड़ा गया देश का सबसे बड़ा कार चोर, अब तक 5000 से ज्यादा कारें कर चुका है गायब
AajTak
दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. दिल्ली पुलिस ने देश के सबसे बड़े कार चोर अनिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.अनिल पर 27 साल में 5000 कारें चुराने का आरोप है. कार चोरी के अलावा है.अनिल पर हत्या ,आर्म्स एक्ट और तस्करी के मामले दर्ज हैं.
दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. दिल्ली पुलिस ने देश के सबसे बड़े कार चोर अनिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.अनिल पर 27 साल में 5000 कारें चुराने का आरोप है. कार चोरी के अलावा है.अनिल पर हत्या ,आर्म्स एक्ट और तस्करी के मामले दर्ज हैं.
सेंट्रल दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अनिल चौहान को असम से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अनिल पिछले 27 साल से अपराध की दुनिया में एक्टिव है. उसने 1990 के दशक में सबसे ज्यादा (मारुति 800) कारें चोरी की थीं. अनिल चोरी कई गईं कारों को जम्मू कश्मीर ,नेपाल और उत्तर पूर्व के राज्यों में बेंच देता था.
ऑटो रिक्शा चलाता था अनिल अनिल चौहान 1990 में दिल्ली के खानपुर इलाके में रहता था और ऑटो रिक्शा चलाता था. इसके बाद वह अपराध की दुनिया में आया. उसने कारें चुराना शुरू किया. इसके बाद उसने कभी पीछे नहीं देखा.
उसने कार चोरी के धंधे से बेहिसाब दौलत कमाई है, उसकी संपत्तियां दिल्ली, मुंबई और उत्तर पूर्वी राज्यों में बताई जाती हैं. ईडी ने भी उसके खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था. हाल के दिनों में वो हथियारों की तस्करी कर रहा था.
7 साल पहले भी हुआ था गिरफ्तार असम पुलिस ने 7 साल पहले भी अनिल चौहान को गिरफ्तार किया था. तब उस पर असम, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों से करीब साढ़े चार हजार से ज्यादा कार चुराने का आरोप था. अनिल ने पुलिस पूछताछ में 4552 कारें चुराकर बेंचने का आरोप स्वीकार किया था. अनिल चौहान का नेटवर्क दिल्ली से लेकर असम और महाराष्ट्र तक फैला हुआ है. अनिल पर उस वक्त तक दिल्ली से लेकर असम तक कई राज्यों में साढ़े तीन हजार मामले दर्ज थे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









