
पंडित को थप्पड़ मारकर रुकवाई शादी, DM को लेकर ट्विटर यूजर्स में भिड़ंत, मीम्स वायरल
AajTak
पश्चिमी अगरतला के डीएम शैलेश कुमार यादव की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इसके बाद त्रिपुरा की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के कई विधायकों ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद वहां के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव डीएम के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया है.
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक शादी समारोह में पहुंच कर कोरोना प्रोटोकॉल के नाम पर पुरोहित और दूल्हे को पीटने वाले आरोपी डीएम को लोग सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर #DM_शैलेशयादवसस्पेंड टॉप ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में उन्हें सस्पेंड किए जाने की मांग को लेकर कई फनी मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं. हालांकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनकी शादी में की गई कार्रवाई का समर्थन भी कर रहे हैं और उन्हें सस्पेंड किए जाने के खिलाफ हैं. लेकिन ऐसे लोगों की संख्या कम है. बता दें कि पश्चिमी अगरतला के डीएम शैलेश कुमार यादव की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इसके बाद त्रिपुरा के सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के कई विधायकों ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद वहां के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव डीएम के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया है. डीएम शैलेश कुमार यादव का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दिख रहा है कि वो एक मैरिज हॉल में घुसते हैं और वहां मौजूद लोगों को अपशब्द कहने लगते हैं. इतना ही नहीं वो पुलिसकर्मी से वहां मौजूद मेहमानों को मारने के लिए भी कहते हैं. जब वहां मौजूद मेहमान उनसे बात करने की कोशिश करते हैं तो डीएम तुरंत उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दे देते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










