
पंजाब: AAP-कांग्रेस में खींचतान, प्रताप सिंह बाजवा ने दोहराया 32 AAP विधायकों के संपर्क में होने का दावा
AajTak
पंजाब की राजनीति में गर्मागर्मी का माहौल है. आम आदमी पार्टी के 32 विधायकों के संपर्क में होने का दावा करने वाले कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा और आप के मंत्री अमन अरोड़ा के बीच तीखी नोकझोंक चल रही है. देखें कि कैसे ये बयानबाजियों का सिलसिला आगे बढ़ता है.
पंजाब की राजनीतिक फिजाओं में इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कांग्रेस के नेता प्रताप बाजवा के बीच तीखी बयानबाजी ने खासी सुर्खियां बटोरी हैं. प्रताप बाजवा का दावा है कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं और वे कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि वे सही समय पर इन विधायकों को सार्वजनिक रूप से पेश करेंगे.
प्रताप बाजवा ने चुनौती दी कि भगवंत मान, जो कि पंजाब के मुख्यमंत्री हैं, वे खुद भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं. बाजवा का कहना है कि भगवंत मान और अन्य नेता भी पार्टी बदल सकते हैं. बाजवा ने यह भी कहा कि उनका मकसद सरकार गिराना नहीं है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वे इन विधायकों को सामने ला सकते हैं. इससे पहले उन्होंने 30 AAP विधायकों के उनके संपर्क में होने का दावा किया था.
यह भी पढ़ें: Operation DUNKI का असर, पंजाब में ट्रैवल एजेंट्स पर ताबड़तोड़ एक्शन, 17 पर FIR, 3 गिरफ्तार
मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रताब बाजवा के बयान का खंडन किया
दूसरी तरफ, भगवंत मान सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने बाजवा के इस दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने बीते दिनों कहा था कि अगर 32 विधायक बाजवा के संपर्क में हैं, तो भी कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या नहीं है सरकार बनाने के लिए. अमन अरोड़ा ने यह भी कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के भी कई विधायक आप के संपर्क में हैं.
अमन अरोड़ा ने बाजवा पर हमला करते हुए कहा कि वे बिना सिर-पैर की बातें करते हैं और मीडिया में बने रहना चाहते हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि बाजवा का शरीर भले ही कांग्रेस में हो, लेकिन उनकी आत्मा भाजपा में जा चुकी है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







