पंजाब: 18-44 साल वालों के लिए 1.5 लाख वैक्सीन का नया स्टॉक मिला, 18 हजार से ज्यादा लोगों ने ली पहली डोज
ABP News
पंजाब को 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड की 1.50 लाख डोज का नया स्टॉक मिला है. राज्य में शुक्रवार को इस आयु वर्ग में को- मॉर्बिडिटी वाले लोगों और हेल्थ वर्कर्स के परिवारों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ और 18,197 लोगों को पहली डोज दी गई. वहीं, शुक्रवार को संक्रमण के दैनिक मामलों में भी थोड़ी कमी आई.
चंडीगढ़ः पंजाब को 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड की 1.50 लाख डोज का नया स्टॉक मिला है. राज्य सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को 30 लाख डोज का ऑर्डर दिया था जिसमें से अब तक 2.50 लाख डोज मिल चुकी हैं. राज्य में शुक्रवार को इस आयु वर्ग में को- मॉर्बिडिटी वाले लोगों और हेल्थ वर्कर्स के परिवारों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ और 18,197 लोगों को पहली डोज दी गई. इस बीच, राज्य के बुलेटिन के अनुसार पंजाब में संक्रमण के दैनिक मामलों में थोड़ी कमी आई है. शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 8,068 नए कोविड मामले आए और 180 लोगों की मौत हुई. गुरुवार को राज्य में 8,494 नए मामले दर्ज किए गए थे. पंजाब में कुल मामले 4,83,984 हैं और एक्टिव केस की संख्या 79359 है. 180 नई मौतों के बाद पंजाब में मौतों का आंकड़ा 11,477 हो गया है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











