पंजाब सरकार की कैबिनेट का फिर होगा विस्तार, अब ये दो विधायक भी बनेंगे मंत्री
AajTak
वर्तमान में भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री शामिल हैं. कैबिनेट में कुल 18 मंत्रियों को जगह दी जा सकती है. इससे पहले जुलाई 2022 में भगवंत मान सरकार ने अपना पहला कैबिनेट विस्तार किया था और पार्टी के पांच विधायकों शामिल किया गया था. फिर इसी साल जनवरी में, आप के वरिष्ठ नेता और पटियाला ग्रामीण विधायक डॉ बलबीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी. तब फौजा सिंह सारारी ने इस्तीफा दिया था.
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है. बुधवार को विधायकों बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियान को मंत्री के रूप में शामिल किया जाएगा. दरअसल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री इंदरवीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था. इसको मुख्यमंत्री ने स्वीकृति के लिए राज्यपाल को भेज दिया है. इसके बाद अब कैबिनेट में दो नए चेहरों को शामिल करने का फैसला किया गया है.
मुख्यमंत्री ने जालंधर के करतारपुर से विधायक बलकार सिंह और मुक्तसर की लंबी सीट से विधायक गुरमीत सिंह खुडियान को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव भी राज्यपाल को भेजा है. इसमें अनुरोध किया गया है कि बुधवार को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में राज्यपाल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने की मंजूरी दें.
बता दें कि वर्तमान में भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री शामिल हैं. कैबिनेट में कुल 18 मंत्रियों को जगह दी जा सकती है. इससे पहले जुलाई 2022 में भगवंत मान सरकार ने अपना पहला कैबिनेट विस्तार किया था और पार्टी के पांच विधायकों शामिल किया गया था. फिर इसी साल जनवरी में, आप के वरिष्ठ नेता और पटियाला ग्रामीण विधायक डॉ बलबीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी. तब फौजा सिंह सारारी ने इस्तीफा दिया था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीएम भगवंत मान बुधवार को अपने सरकारी आवास पर रात्रिभोज का आयोजन करेंगे, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे. केजरीवाल मंत्रियों, पार्टी विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगे. साथ ही उन्हें पार्टी के "अध्यादेश आउटरीच" से अवगत कराने की संभावना है. दिल्ली सेवा मामले पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी राजनीतिक दलों का समर्थन मांग रही है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







