
पंजाब सरकार और गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित के बीच विवाद खत्म, अब 27 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र
AajTak
पंजाब गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब सरकार को विशेष सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है. पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने ट्वीट करके जानकारी दी है. AAP सरकार ने 27 सितंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की अनुमति मांगी थी.
पंजाब सरकार (Punjab Government) और गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit ) के बीच पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर जारी विवाद का आखिरकार अंत हो गया है. गवर्नर ने सरकार को विशेष सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है. पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि गवर्नर ने 27 सितंबर को सुबह 11:00 बजे विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है.
The Hon. Governor, Punjab, has very kindly acceded to our request and summoned the Punjab Vidhan Sabha to meet for it's third session on 27.9.2022 at 11.00 AM at Chandigarh
विशेष सत्र बुलाने के पीछे का कारण
सीएम भगवंत मान कैबिनेट ने बहुमत परीक्षण के लिए 22 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की सिफारिश की थी, जिसे राज्यपाल ने खारिज कर दिया था. जिसके बाद से ही सरकार और राज्यपाल के बीच विवाद चल रहा था. बाद में फिर 27 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी देते हुए राज्यपाल ने AAP सरकार से पूरी जानकारी मांगी थी. इसी बात पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था कि विधानसभा सत्र के लिए राज्यपाल की मंजूरी एक औपचारिकता होती है. 75 साल में आज तक किसी राज्यपाल ने इस तरह जानकारी नहीं मांगी है.
पहले यह वजह बताते हुए ली थी इजाजत वापस

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









