
पंजाब सड़क सुरक्षा फोर्स ने रचा इतिहास, एक साल में बचाईं 35,000 जिंदगियां
AajTak
पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन) ए. एस. राय ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही 5-7 मिनट में मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाने का काम यह फोर्स बखूबी कर रही है.
पंजाब की सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. जनवरी 2024 में शुरू हुई इस फोर्स ने महज एक साल से कम समय में 35,000 से अधिक लोगों की जान बचाकर पंजाब की सड़कों को सुरक्षित बनाने का वादा पूरा किया है. राज्य के 4100 किलोमीटर रोड नेटवर्क पर हर 30 किलोमीटर पर तैनात SSF की टीमें टोयोटा हिलक्स और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसे हाईटेक वाहनों से लैस हैं.
पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन) ए. एस. राय ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही 5-7 मिनट में मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाने का काम यह फोर्स बखूबी कर रही है. खास बात यह है कि 2024 में SSF के तैनात इलाकों में स्कूल जाते या लौटते किसी बच्चे की सड़क हादसे में मौत नहीं हुई, जो पंजाब के लिए पहली बार हुआ है.
SSF में 28% महिलाएं शामिल हैं, जो न सिर्फ सड़क सुरक्षा बल्कि नशे की तस्करी और चोरी जैसे अपराधों पर भी लगाम कस रही हैं. फोर्स ने 12 लोगों को आत्महत्या से रोका और देर रात यात्रा करने वाली महिलाओं, स्कूली बच्चों व पर्यटकों को सुरक्षित पहुंचाने का जिम्मा बखूबी निभाया.
टेक्नोलॉजी से लैस, पारदर्शी पुलिसिंग
स्पीड गन, बॉडी कैमरा, ई-चालान, मोबाइल डेटा और AI तकनीक से लैस SSF ने स्मार्ट और पारदर्शी पुलिसिंग को बढ़ावा दिया है. इसके चलते अस्पतालों में खर्च कम हुआ, बीमा क्लेम घटे, टूरिज्म बढ़ा और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ. मुख्यमंत्री भगवंत मान की यह पहल न सिर्फ सड़क सुरक्षा बल्कि लोगों के दिलों में सरकार के प्रति भरोसा जगाने में कामयाब रही है.
SSF की सफलता सिर्फ एक योजना की जीत नहीं, बल्कि उस सोच की जीत है जो हर पंजाबी की जिंदगी को प्राथमिकता देती है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एसएसएफ की सफलता पर कहा कि यह नया पंजाब सुरक्षित, सशक्त और संवेदनशील बन रहा है, जहां हर वादा हकीकत में बदल रहा है. हर पंजाबी को आज गर्व है कि उनकी सरकार न सिर्फ वादे करती है, बल्कि उन्हें जुनून और परिणाम के साथ पूरा भी करती है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






