
पंजाब: लुधियाना में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
AajTak
पंजाब के लुधियाना जिले के समराला ब्लॉक के मांकी गांव में देर रात कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. चार नकाबपोश हमलावर मोटरसाइकिल से पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग की. दो लोग घायल हुए हैं, जबकि गुरविंदर की मौत रास्ते में हो गई.
पंजाब में कबड्डी खिलाड़ियों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. लुधियाना जिले के समराला ब्लॉक के मांकी गांव में देर रात एक और कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 23 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, चार नकाबपोश हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और गुरविंदर सिंह व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.
घटना के वक्त गुरविंदर अपने दोस्तों धर्मवीर और लवप्रीत सिंह के साथ गांव के एक मेडिकल स्टोर के पास सामुदायिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे. अचानक आए हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने मौके से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं. हत्या के संबंध में अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट की है.
हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने ली. इससे पहले 31 अक्टूबर 2025 को लुधियाना में कबड्डी प्लेयर तेजपाल की हत्या हुई थी.
यह भी पढ़ें: पंजाब के DIG भुल्लर के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 20 लाख कैश, 50 से अधिक प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद
फायरिंग में गुरविंदर और धर्मवीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लवप्रीत सुरक्षित बच निकले. दोनों घायलों को पहले समराला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ रेफर किया गया. रास्ते में गुरविंदर ने दम तोड़ दिया, जबकि धर्मवीर अभी अस्पताल में भर्ती है.
सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों को भागते देखा गया

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









