
पंजाब: लंदन उच्चायोग पर हमले मामले NIA का बड़ा एक्शन, खालिस्तानी समर्थकों के 13 ठिकानों पर छापेमारी
AajTak
एनआईए ने लंदन उच्चायोग पर हमले मामले में पंजाब में 13 जगहों पर छापेमारी की. एनआईए की टीमें मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पेन ड्राइव, आई-पैड, डीवीआर, हार्ड डिस्क/एसएसडी, मेमोरी कार्ड आदि समेत कई डिजिटल डिवाइस की जांच कर रही है.
कनाडा में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थक भीड़ द्वारा 2023 में किए गए हिंसक हमले मामले में एनआईए ने पंजाब में 13 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया. अपने इस ऑपरेशन के दौरान जांच एजेंसी ने कई आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल इक्विपमेंट जब्त किए हैं.
एनआईए की टीम ने अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, पटियाला, शहीद भगत सिंह नगर, तरनतारन और मोगा जिले में कई जगहों पर तलाशी ली. एनआईए का मानना है कि जिन जगहों पर छापेमारी की गई है वो लोग आरोपी खालिस्तानी नेता अमरजोत और उसके सहयोगियों से जुड़े हुए हैं.
NIA को मिली आपत्तिजनक चीजें
एनआईए की टीमें मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पेन ड्राइव, आई-पैड, डीवीआर, हार्ड डिस्क/एसएसडी, मेमोरी कार्ड आदि समेत कई डिजिटल डिवाइस की जांच कर रही है. साथ ही तलाशी के दौरान जब्त किए गए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन रिकॉर्ड और आपत्तिजनक दस्तावेजों की भी जांच कर रही हैं.
बता दें कि अमरजोत का नाम आरसी-17/2023/एनआईए/डीएलआई के मामले में प्राथमिकी में दर्ज की गई थी. यह मामला पिछले साल 16 जून को आईपीसी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था
जांच के अनुसार, अमरजोत ने उन प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया था, जिन्होंने 23 मार्च 2023 को भारत विरोधी नारे लगाए थे. उच्चायोग की चारदीवारी पर खालिस्तानी झंडा बांधा था और इमारत के अंदर दो हथगोले फेंके थे.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








