
पंजाब: रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी से बस स्टैंड पर 6 लाख रुपये लूटकर भागे बदमाश
AajTak
महिला के पति विजय अरोड़ा ने बताया कि बुधवार को जब वह अपनी पत्नी को बस स्टैंड पर उतारकर अपना स्कूटर पार्क करने गए तो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों में उनकी पत्नी का पर्स छीनने की कोशिश की. पत्नी ने विरोध किया तो उन्हें धक्का देकर पर्स लेकर फरार हो गए.
पंजाब के फरीदकोट के कोटकपूरा इलाके में बस स्टैंड के बाहर खड़ी एक महिला से 6 लाख की नकदी वाला पर्स छीनकर मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश फरार हो गए. पर्स में नकदी के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज भी थे. महिला को पति के साथ मोहाली फोर्टिस अस्पताल में दवाई लेने जाना था. दोनों मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए 6 लाख रुपये साथ लेकर जा रहे थे. महिला का पति स्कूटर को पार्क करने गया था, तभी महिला को अकेले देख लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया.
सूचना के बाद थाना सिटी ने जांच पड़ताल शुरू की. मोटरसाइकिल सवार लुटेरों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं. पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है.
पत्नी को बस स्टैंड पर उतारकर स्कूटर पार्क करने गया था पति इस घटना के बाद महिला के पति विजय अरोड़ा ने बताया कि बुधवार को जब वह अपनी पत्नी को बस स्टैंड पर उतारकर अपना स्कूटर पार्क करने गए तो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों में उनकी पत्नी का पर्स छीनने की कोशिश की. पत्नी ने विरोध किया तो उन्हें धक्का देकर पर्स लेकर फरार हो गए.
उन्होंने बताया कि पर्स में 6 लाख रुपये और जरूरी कागजात थे. महिला के पति ने बताया कि उन्हें मोहाली फोर्टिस अस्पताल में दवाई लेने जाना था और मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए 6 लाख रुपये साथ लेकर जा रहे थे. खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










