
पंजाब में सीट शेयरिंग पर रार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बोले- AAP के साथ नहीं होना चाहिए कोई गठबंधन
AajTak
कांग्रेस नेता ने पार्टी नेतृत्व को सुझाव देते हुए कहा कि हमें पंजाब में अकेले चुनाव लड़ना चाहिए. क्योंकि पंजाब में गठबंधन से इंडिया ब्लॉक को कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि नुकसान ही होगा.
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 2024 के लिए सीट बंटवारे को लेकर होने वाली बैठक से पहले पंजाब से विरोध के सुर उठने लगे हैं. पंजाब कांग्रेस के नेता परगट सिंह ने आलाकमान से राज्य में AAP के साथ गठबंधन नहीं करने का अनुरोध किया है. उन्होंने इंडिया टुडे से विशेष बातचीत में कहा कि पंजाब में कोई गठबंधन नहीं होना चाहिए.
परगट सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस पंजाब में AAP के साथ गठबंधन करती है तो पार्टी और संगठन को बड़ा नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में AAP और कांग्रेस पंजाब में नंबर 1 और नंबर 2 की पार्टियां हैं. बीजेपी चौथे नंबर की पार्टी है. हमारे गठबंधन से नंबर 4 पार्टी को फायदा हो सकता है. अगर पंजाब में हमारा गठबंधन होता है तो हमें अधिक सीटें गंवानी पड़ सकती हैं.
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दूसरे दौर की बैठक आज कांग्रेस नेता ने पार्टी नेतृत्व को सुझाव देते हुए कहा कि हमें पंजाब में अकेले चुनाव लड़ना चाहिए. क्योंकि पंजाब में गठबंधन से इंडिया ब्लॉक को कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि नुकसान ही होगा. बता दें कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर पहले दौर की वार्ता 8 जनवरी को हुई थी. दूसरे दौर की बैठक आज होनी है.
पहले दौर की बैठक में दोनों दलों ने एक दूसरी की मांगों और प्रस्तावों से संबंधित दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया था. सूत्रों के मुताबिक बैठक सकारात्मक मानी गई थी. दोनों पार्टियों ने उन रणनीतियों और सीटों की संख्या के बारे में चर्चा की थी, जिन पर वे अलग-अलग राज्यों में चुनाव लड़ना चाहती हैं. AAP से जुड़ें सूत्रों का कहना है कि आज की बैठक में भी दिल्ली, गोवा, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के लिए सीट शेयरिंग पर ज्यादा फोकस रहेगा.
सिर पर लोकसभा चुनाव, इंडिया ब्लॉक में सीट बंटवारे पर घमासान
बता दें कि लोकसभा चुनाव में अब तीन महीने से भी कम का वक्त बचा है और इंडिया ब्लॉक अभी तक सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय नहीं ले सका है. कई राज्यों में सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है. जदयू ने कहा है कि वह बिहार में उन 17 सीटों पर कोई समझौता नहीं करेगी, जिन पर पार्टी अतीत में अपने प्रत्याशी खड़ी करती रही है. वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी कांग्रेस के लिए सिर्फ दो सीटें छोड़ने को तैयार हैं. उत्तर प्रदेश में भी सपा और कांग्रेस के बीच बात नहीं बन पायी है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








