
पंजाब में सक्रिय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, प्रमुख सदस्य समेत चार गिरफ्तार
AajTak
पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने राज्य में सक्रिय एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक प्रमुख सदस्य सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. मुख्य संचालक की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है.
पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को कहा कि राज्य में सक्रिय एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है और एक प्रमुख सदस्य सहित इसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य संचालक की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ शेरा के रूप में करते हुए कहा कि मॉड्यूल का संचालन मास्टरमाइंड इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुची द्वारा किया जा रहा था, जो विदेश में रहता है.
एक बयान में डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने इन चारों को राजपुरा के लिबर्टी चौक से गिरफ्तार किया है. विश्वसनीय इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रोमोद बान की देखरेख में एजीटीएफ टीमों ने लिबर्टी चौक पर एक चेक पोस्ट स्थापित की, जहां सहायक महानिरीक्षक गुरमीत सिंह चौहान और पुलिस उपाधीक्षक बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में टीमों ने गिरफ्तारियां कीं.
ये भी पढ़ें- गांववालों ने दी पांच संदिग्ध आतंकियों की खबर, सर्च ऑपरेशन में कठुआ से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
'तीन पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस बरामद'
यादव ने कहा कि शेरा ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि बुच्ची ने पंजाब में शांति और माहौल को बिगाड़ने के लिए अपराध करने की योजना के साथ गिरोह को एक साथ लाया था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से तीन पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस मिले और जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे उसे जब्त कर लिया गया. बुची के निर्देश पर टारगेट हत्याओं को अंजाम देने की साजिश रचने के आरोप में 2022 में एजीटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद शेरा जमानत पर बाहर था.
'बग्गा पर पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









