
पंजाब में दिखा Statue of Libery ! लोगों को याद आई शाहरुख की फिल्म Dunki
AajTak
हाल में पंजाब के एक अंडरकंस्ट्रक्शन घर का वीडियो वायरल हुआ है जिसकी छत पर स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की कॉपी बनाई गई है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में इस कल्चर पर चर्चा छिड़ गई है.
अमेरिका का स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी दुनियाभर में प्रसिद्ध है. लेकिन कैसा हो अगर यही मूर्ति आपको इंडिया में नजर आए? दरअसल, हाल में पंजाब के एक अंडरकंस्ट्रक्शन घर का वीडियो वायरल हुआ है जिसकी छत पर स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की कॉपी बनाई गई है.
एक्स पर साझा किए गए 2023 के इस वीडियो में एक इमारत के ऊपर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की विशाल कॉपी बनाई गई है. कैप्शन में लिखा है, 'पंजाब में कहीं तीसरी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी स्थापित है.' पंजाब के कुछ हिस्सों में, घरों के ऊपर अनोखे ढंग से डिज़ाइन किए गए पानी के टैंक या मूर्तियां होना आम बात है, ये यहां का अनोखा ही कल्चर है. लोग इस क्लिप पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं.
इस क्लिप को 26 मई से अब तक 347k से अधिक बार देखा जा चुका है. ये बाहरी लोगों को अजीब लग सकता है लेकिन दोआबा जैसे क्षेत्रों में ये नजारा आम है. एक एक्स यूजर ने इस कल्चर के बारे में बताते हुए लिखा- पंजाब में परिवार अपने घरों पर अक्सर हवाई जहाज, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, बिग बेन और अन्य आकार की पानी की टंकी लगाते हैं.
यह दुनिया को बताने के एक तरीका है कि इनका कोई सदस्य विदेश चला गया है, जो सफलता और उपलब्धि का प्रतीक है. इस वायरल क्लिप ने लोगों को शाहरुख की हिट फिल्म डंकी के एक सीन की याद दिला दी है. आपने SRK की डंकी देखी है, तो आप शायद इससे जुड़ पाएंगे क्योंकि इसमें एक सीन है जहां मन्नू (तापसी पन्नू ) अपने घर के ऊपर एक बिग बेन पानी की टंकी रखना चाहती हैं.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










