
पंजाब में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 10KG हेरोइन समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
AajTak
पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 10 किलो हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि ये ड्रग्स पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाया गया था और उसे पंजाब में खपाने की तैयारी चल रही थी. आरोपियों की पहचान 22 साल के आकाशदीप सिंह और 19 साल के आकाश उर्फ मोटा, संदीप सिंह और वसावा सिंह के रूप में हुई है.
पंजाब पुलिस ने रविवार को एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. इस कार्रवाई को पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता करार दिया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक DGP गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 22 साल के आकाशदीप सिंह और 19 साल के आकाश उर्फ मोटा, संदीप सिंह और वसावा सिंह (तरनतारण) के रूप में हुई है.
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं, जिनका उपयोग ड्रग्स की आपूर्ति में किया जा रहा था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आकाशदीप और संदीप पिछले छह सालों से पाकिस्तान के कुछ तस्करों के संपर्क में थे. ये तस्कर पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप भारत भेजते थे, जिसे यहां विभिन्न स्थानों पर वितरित किया जाता था.
अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुरुद्वारा बोहरी साहिब रोड से आकाशदीप और आकाश उर्फ मोटा को 1.01 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा. पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चब्बाल रोड से उनके साथी संदीप को 9.2 किलोग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया.
भुल्लर ने कहा कि संदीप साल 2018-19 से ड्रग्स तस्करी में सक्रिय है और अब तक 200 किलोग्राम से अधिक हेरोइन की तस्करी कर चुका है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










