
पंजाब: बाढ़ संकट से निपटने के लिए एक्शन में भगवंत मान सरकार, 8 कैबिनेट मंत्रियों ने संभाला मोर्चा, स्पेशल गिरदावरी के आदेश
AajTak
पंजाब में बाढ़ से निपटने के लिए भगवंत मान सरकार ने 2 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की और 8 मंत्रियों को फील्ड में उतारा है. इतना ही नहीं, पंजाब सरकार के मंत्री गांव-गांव पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं.
पंजाब में बाढ़ से निपटने के लिए भगवंत मान सरकार ने तेजी से कदम उठाए हैं. संकट के बीच सिर्फ़ बैठकें करने के बजाय मान सरकार ने 2 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की और 8 मंत्रियों को सीधे फील्ड में उतारा. साथ ही किसानों के नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश भी दिए गए.
पिछले तीन वर्षों में बाढ़ से बचाव के लिए 276 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम हुआ, जिसका असर अब दिखाई दे रहा है. ये योजनाएं संकट की घड़ी में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं. लिहाजा मान सरकार ने आपदा प्रबंधन में राहत के साथ रोकथाम और तैयारी पर फोकस किया.
पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने फ़िरोज़पुर और तरन तारन ज़िलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और भरोसा दिलाया कि फसल और अन्य नुक़सान का मुआवज़ा दिया जाएगा. उन्होंने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के साथ सतलुज नदी के हरिके हेडवर्क्स से लेकर धुस्सी बांध तक हालात का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. सरकार ने 8 मंत्रियों को अलग-अलग ज़िलों में राहत कार्यों की निगरानी का ज़िम्मा सौंपा है. बरिंदर गोयल ने कहा कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना, स्वास्थ्य सेवाएं, राशन और पशुओं की देखभाल सुनिश्चित करना है.
इसी तरह हरदीप सिंह मुंडिया ने सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात की. उन्होंने विशेष गिरदावरी के आदेश दिए ताकि फसल नुक़सान का सही आकलन कर मुआवज़ा दिया जा सके. सरकार ने कपूरथला ज़िले के लिए 2 करोड़ रुपये जारी किए हैं. उधर, डॉक्टर बलबीर सिंह ने कपूरथला के प्रशासन के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की.
बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत वितरण, दवाओं, पीने के पानी और पशु चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग को नियमित जांच और मच्छरनाशी छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं. इस बीच, ब्यास नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ है, हालांकि अब भी खतरे के निशान के करीब बह रहा है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








