
पंजाब: बाइक सवार बदमाशों ने AAP नेता के घर पर दागीं 23 गोलियां, संदिग्ध पर्ची बरामद
AajTak
फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत सिंह राजू के घर पर तड़के अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मच गया. बाइक सवार दो हमलावरों ने करीब 23 राउंड गोलियां चलाईं. घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घर की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूट गए. मौके से एक संदिग्ध स्लिप भी मिली है. पुलिस ने जांच तेज कर दी है और हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है.
पंजाब के फगवाड़ा में गुरुवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां दो बाइक सवार हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के नेता और 'नशा विरुद्ध युद्ध' अभियान के फगवाड़ा संयोजक दलजीत सिंह राजू के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की.
रिपोर्ट के मुताबित घटना फगवाड़ा जंडियाला रोड स्थित दरवेश पिंड गांव के पास लगभग 1:13 बजे हुई. फायरिंग के दौरान करीब 23 राउंड गोलियां दागी गईं, जिससे घर की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए. गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
AAP नेता दलजीत सिंह राजू के घर पर फायरिंग
दलजीत सिंह राजू, जो होशियारपुर से आप सांसद राज कुमार छब्बेवाल के करीबी माने जाते हैं, उन्होंने बताया कि रात में तेज आवाज सुनकर पहले उन्हें लगा किसी ने पटाखे चलाए हैं लेकिन उनकी पत्नी ने खिड़की से देखा कि दो हथियारबंद व्यक्ति उनके घर पर गोलियां चला रहे थे. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर मदद मांगी.
बदमाशों ने 23 गोलियां बरसाई
फगवाड़ा की सब–डिविजनल एसपी माधवी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर बताया कि कुल लगभग 23 गोलियां चलाई गईं. गोलियों के निशान घर की दीवारों, दरवाजों और खिड़कियों पर साफ दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और पुलिस टीमों को कई स्थानों पर छापेमारी के लिए भेजा गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







