
पंजाब पुलिस AGTF को बड़ी कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो मोस्ट वांटेड शूटर गिरफ्तार
AajTak
पंजाब पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो मोस्ट वांटेड शूटर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने फाजिल्का में भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या मामले में भी वांछित थे. विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर वे पंजाब में सनसनीखेज अपराध करने के लिए लौटे थे.
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) हरियाणा की सीमा के पास से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो मोस्ट वांटेड शूटर्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधियों पर 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने पटियाला-अंबाला हाईवे के पास से एक गांव से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन का हिस्सा है.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 1 ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया है. इस मामले में SAS नगर के स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है.
'विक्की हत्या मामले में भी वांछित'
शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों ने फाजिल्का में भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या मामले में भी वांछित थे. विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर वे पंजाब में सनसनीखेज अपराध करने के लिए लौटे थे.
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास व्यापक है और उनके खिलाफ पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में हत्या, डकैती, उगाही और हथियार अधिनियम समेत 15 से ज्यादा जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










