
पंजाब पुलिस की अपराधियों के खिलाफ बडी कार्रवाई, जालंधर में 13 गैंगस्टर गिरफ्तार, कई हथियार बरामद
AajTak
जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस कप्तान स्वप्न शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी हिस्ट्री शूटर हैं, जिनके खिलाफ जालंधर, कपूरथला, फिरोजपुर, तरनतारन और बठिंडा में 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.
पंजाब में बढ़ रहे गैंगवार के बाद पंजाब पुलिस भी मुस्तैद हो गई है और इसको लेकर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है. इसी के चलते जालंधर ग्रामीण पुलिस ने भिंडा निहालूवाला गिरोह के 19 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 13 शूटर हैं. इनके पास से 11 हथियार, 2 वाहन और 8 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है. पकड़ा गया मुख्य आरोपी नाभा जेल ब्रेक में शामिल था.
जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस कप्तान स्वप्न शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी हिस्ट्री शूटर हैं, जिनके खिलाफ जालंधर, कपूरथला, फिरोजपुर, तरनतारन और बठिंडा में 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. ये सभी प्रशिक्षित शूटर हैं और आश्रय और आपूर्ति प्रदान करने में शामिल 6 व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने इनके पास से 6 पिस्टल 32 बोर, 3 पिस्टल 315 बोर, 1 गन, 315 कौर, 1 गन 12 बोर, कुल हथियार सहित 12 वाहन और 8 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की है.
नाभा जेल ब्रेक में भी भूमिका निभाने वाले गैंगस्टर विक्की गोंडर का करीबी सहयोगी पलविंदर सिंह उर्फ पिंडा और निहालूवालिया गिरोह का सदस्य परमजीत उर्फ पम्मा, जो अब ग्रीस में रह रहा है, गिरोह को चला रहा है.
एमपी में छह साल से सक्रिय थी गैंग
परमजीत उर्फ पम्मा गिरोह को चलाता है और अमरजीत उर्फ अमर को हवाला के माध्यम से विदेशी मुद्रा भेजता है जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए गिरोह के सदस्यों के बीच बांटता है. यह गैंग पिछले छह साल से सक्रिय है. मध्यप्रदेश से संगठित रंगदारी, हाइवे डकैती, पोल माफिया और हथियारों की तस्करी में शामिल इस गिरोह की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस जालंधर और बठिंडा में हत्या, रंगदारी, हाइवे डकैती सहित तीन ब्लाइंड मामलों को सुलझाने में भी कामयाब रही है. गिरोह के कुल 19 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 12 की पुलिस को आठ आपराधिक मामलों में तलाश है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








