
पंजाब के एक गांव में झगड़ा सुलझाने पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या
AajTak
इलाके में रहने वाले आम आदमी पार्टी के सरपंच कुलदीप सिंह के बेटे और गांव के अर्शदीप के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा था. इसी झगड़े के सिलसिले में सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह इलाके में गए हुए थे.
पंजाब (Punjab) के तरन तारन के एक गांव कोट मोहम्मद खां में सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिसकर्मी गांव में झगड़ा सुलझाने पहुंचा था. इसके साथ ही गांव वालों एक थानेदार का हाथ भी तोड़ दिया. मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल पुलिसकर्मी जसबीर सिंह का इलाज चल रहा है.
क्यों हुआ था विवाद?
मृतक पुलिसकर्मी चरणजीत सिंह थाना गोइंदवाल में तैनात था. जानकारी के मुताबिक, इस गांव से आम आदमी पार्टी के सरपंच कुलदीप सिंह के बेटे और गांव के अर्शदीप के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा था.
यह भी पढ़ें: BJP नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक के बाद पंजाब में सियासी घमासान, विपक्षी दलों ने सरकार पर लगाए कई आरोप
इस विवाद की वजह से बुधवार रात दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








