
पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब का कहर, 14 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर
AajTak
पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरा मामला मजीठा के मड़ई गांव और भागली गांव का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में हैवानियत: शराब के नशे में पिता ने 6 साल के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस ने बताया कि अमृतसर जिले के मजीठा के मड़ई गांव और भागली गांव में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हुई है. जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
एसएसपी अमृतसर (ग्रामीण), मनिंदर सिंह ने इंडिया टुडे को बताया कि जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत हो गई. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद शख्स कार्रवाई की जाएगी. मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रभजीत सिंह नकली शराब सप्लाई करने का मास्टरमाइंड है. उसके खिलाफ धारा 105 BNS व 61A एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा प्रभजीत के भाई कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू व साहिब सिंह उर्फ सराय, गुर्जंत सिंह, निंदर कौर को भी गिरफ्तार किया गया है.
पूरे नकली शराब नेटवर्क की जांच की जा रही है. सरकार ने शराब माफियाओं के खिलाफ सख्ती से जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जहरीली शराब के सेवन से 14 लोगों की मौत हुई है. जबकि 6 की हालत गंभीर है. जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपको बता दें कि जहरीली शराब से मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग जिलों से इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







