
पंजाब: कार से टक्कर के बाद LPG टैंकर में ब्लास्ट, गांव में फैली आग, दो लोगों की मौत... 50 से ज्यादा झुलसे
AajTak
तेज हवाओं के कारण गैस फैलता गया और उसके साथ साथ आग भी बढ़ती गई. ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े. घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.
होशियारपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एलपीजी टैंकर और एक अन्य वाहन के बीच टक्कर के बाद हुए भीषण विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग झुलस गए. यह हादसा होशियारपुर के मदियाला अड्डा इलाके के पास शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे हुआ.
अधिकारियों के अनुसार, एलपीजी टैंकर की दूसरे वाहन से टक्कर के बाद गैस का रिसाव होने लगा, जिससे लगी आग ने आस-पास के इलाके की 15 से ज्यादा दुकानों और चार-पांच रिहायशी घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की चपेट में कई ग्रामीण फंस गए, जिनमें से कई पहले से ही सो रहे थे, जिससे उन्हें भागने का ज्यादा समय नहीं मिला.
मंडियाला गांव में आग लगने की घटना स्थल पर पंजाब के मंत्री रवजोत सिंह ने कहा, 'स्थिति ऐसी है कि उसे बयान नहीं किया जा सकता. बहुत दुखद हादसा हुआ है. अभी तक पता नहीं चला है कि कितने लोग लापता हैं. लोग कह रहे हैं कि एक टैंकर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद गैस लीक होने से धमाका हुआ. आग काफी फैल गई है.
#WATCH | A massive fire broke out in Mandiala village of Hoshiarpur in Punjab. According to Deputy Commissioner Aashika Jain, it is suspected that the fire was caused by a road accident in an industrial area involving an LPG tanker, and one casualty has been reported. Fire… pic.twitter.com/JMZYi4VT3J
#WATCH | Hoshiarpur, Punjab | At the incident spot where a fire broke out in Mandiala village, Punjab Minister Ravjot Singh says, "The situation is such that it cannot be described. A very tragic accident has happened... It is not yet known how many people are missing. People are… https://t.co/1jgGIZ0i3b pic.twitter.com/IVWi9ArEis
तेज हवाओं के कारण गैस फैलता गया और उसके साथ साथ आग भी बढ़ती गई. ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े. घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. अस्पताल के सिविल सर्जन पवन कुमार ने बताया कि लगभग 5-7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








