
पंजाब आजतक: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर मान सरकार अलर्ट, जारी की गाइडलाइंस
AajTak
पंजाब के अमृतसर में कोरोना का पहला केस सामने आने के बाद JN.1 वैरिएंट को लेकर भगवंत मान सरकार अलर्ट हो चुकी है. अमृतसर से पटियाला, पठानकोट तक कोविड गाइडलाइंस जारी कर दी गई है. साथ ही लोगों से मास्क और भीड़ भाड़ वाली जगह पर ना जाने की अपील की गई है. देखें पंजाब आजतक.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











