
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से क्लब मालिकों तक... रंगदारी वसूल रहे कनाडा में बैठे खालिस्तानी, NIA ने खोली पोल
AajTak
खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला गैंगस्टर्स के जरिए 'प्रोटेक्शन मनी' वसूल रहा है. एक्सटॉर्शन का पैसा हवाला के जरिए कनाडा पहुंचता है. वह पाकिस्तान से हथियार और ड्रग्स ड्रोन के जरिए सप्लाई करवाता है. इसमें पाकिस्तानी ISI उनकी मदद करती है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. NIA के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी कनाडा में बैठकर भारत में रंगदारी वसूल रहे हैं. इनके निशाने पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से लेकर क्लब मालिक तक हैं. इतना ही नहीं ये खालिस्तानी आतंकी पाकिस्तान से भारत में हथियार और ड्रग्स भी ड्रोन के जरिए सप्लाई करवाते हैं. यह खुलासा NIA द्वारा हाल ही में दाखिल की गई चार्जशीट में हुआ है.
चार्जशीट के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला गैंगस्टर्स के जरिए 'प्रोटेक्शन मनी' वसूल रहा है. एक्सटॉर्शन का पैसा हवाला के जरिए कनाडा पहुंचता है. वह पाकिस्तान से हथियार और ड्रग्स ड्रोन के जरिए सप्लाई करवाता है. इसमें पाकिस्तानी ISI उनकी मदद करती है. खालिस्तानी आतंकी पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री और कबड्डी लीग पर भी कब्जा करने की फिराक में हैं. इंटरनेशनल प्लेयर संदीप नांगल की हत्या का मास्टरमाइंड सनोवर ढिल्लो भी कनाडा में बैठा है.
पाकिस्तान की ड्रग्स, पंजाब में कमाई और कनाडा में फंडिंग... ऐसे चल रहा है खालिस्तानी आतंक का खेल
पाकिस्तान से नवीन बाली भेज रहा हथियार
NIA की जांच में पता चला है कि अर्श डल्ला गैंगस्टर्स के पास अत्याधुनिक हथियार पहुंचाने के लिए पाकिस्तान में बैठे अपने साथी गस्टर नवीन बाली की मदद लेता है. ये हथियार ड्रोन के जरिए पंजाब के बॉर्डर तक भेजे जाते हैं. हथियारों की सप्लाई के लिए बंबिहा गैंग के गैंगस्टरों ने खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला से हाथ मिलाया है. इसके बदले में ये गैंगस्टर खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल होते हैं.
कनाडा क्यों बनता जा रहा है खालिस्तानियों का गढ़? जानें कैसे पनपा चरमपंथ भारत में 700 से ज्यादा शूटर्स

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








