
पंजाबः दस साल की बेटी को बेचने जा रहा था नशेड़ी पिता, भाई ने रोका तो किया जानलेवा हमला
AajTak
पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक नशेड़ी पिता (Drug addicted father) ने अपनी दस साल की बेटी को बेचने की कोशिश की. जब उसके भाई ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने भाई पर भी जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान भाई का हाथ टूट गया. पुलिस ने नशेड़ी पिता के खिलाफ भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
पंजाब के फिरोजपुर में नशे के आदी पिता (Drug addicted father) ने अपनी दस साल की बेटी को बेचने की कोशिश की. आरोपी पिता के भाई ने जब रोका तो नशेड़ी ने भाई पर बेसबॉल लेकर हमला कर दिया, इससे भाई का हाथ टूट गया है.
घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
घटना के संबंध में एसएचओ सिटी मोहित धवन ने बताया कि पंजाब के फिरोजपुर के पास बस्ती बाग वाली में एक व्यक्ति ने नशे की लत के चलते अपनी बेटी को बेचने की कोशिश की. नशेड़ी के भाई और उसकी मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपी नशा करने का आदी है. उसकी दो बेटियां हैं.
नशे की आदत से परेशान होकर छोड़कर जा चुकी है आरोपी की पत्नी
आरोपी की नशा करने की आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी छोड़कर जा चुकी है और एक बेटी को अपने साथ ले गई थी. वहीं उसकी छोटी बेटी दादी और नशेड़ी पिता के साथ ही रहती है.
उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी दस साल की बेटी को बेचने की कोशिश की. जब आरोपी के भाई को इस बारे में पता चला तो उसने विरोध किया और रोकने की कोशिश की. इस बात से नाराज नशेड़ी ने अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया. इससे भाई का हाथ टूट गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








