
पंचायत 2 की एक्ट्रेस से मिलने पहुंचीं मंदाकिनी, सुनीता राजवार ने फोटो शेयर कर जताई खुशी
AajTak
सुनीता राजवार ने इंस्टाग्राम पर मंदाकिनी संग अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस के स्वीट जेस्चर के लिए खुशी जाहिर की है. सुनीता राजवार फोटो में मंदाकिनी संग मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं. उनकी खुशी का अंदाजा आप उनके चेहरे की मुस्कुराहट से लगा सकते हैं.
गुल्लक और पंचायत 2 जैसी सीरीज में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों की वाहवाही लूटने वाली एक्ट्रेस सुनीता राजवार को एक खास सरप्राइज मिला. सुनीता राजवार की दमदार एक्टिंग से इंप्रेस होकर अब पॉपुलर एक्ट्रेस मंदाकिनी उनसे मिलने पहुंचीं. मंदाकिनी ने सुनीता राजवार से मिलकर उनके काम की तारीफ भी की.
सुनीता राजवार से मिलीं मंदाकिनी
सुनीता राजवार ने अब इंस्टाग्राम पर मंदाकिनी संग अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस के स्वीट जेस्चर के लिए खुशी जाहिर की है. सुनीता राजवार फोटो में मंदाकिनी संग मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं. उनकी खुशी का अंदाजा आप उनके चेहरे की मुस्कुराहट से लगा सकते हैं.
सुनीता ने इंस्टाग्राम पर मंदाकिनी संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी खुशी का इजहार किया है. उन्होंने लिखा- मंदाकिनी जी और उनकी मां से सेट पर मिली. ये सुनना काफी अच्छा था कि वो मुझसे मिलना चाहती थीं, क्योंकि उन्हें गुल्लक और पंचायत में मेरा काम काफी पसंद आया. मंदाकिनी जी और उनकी मां ने जिस तरह मेरी तारीफ की, उनका गले लगाना, प्यार और अफेक्शन हमेशा मेरे साथ रहेगा. इतने प्यार के लिए आपका शुक्रिया.
जब Shahid Kapoor संग रोमांटिक हुईं Mira Rajput, पति को किया lip-lock, वायरल है
JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 5: सुस्त रफ्तार से 50 करोड़ की तरफ बढ़ रही फिल्म, 5वें दिन की कमाई ने किया निराश

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










