
न हाथ, न पैर... फर्राटे से जुगाड़ रिक्शा चला रहे शख्स को देख आनंद महिंद्रा ने दिया ये ऑफर
AajTak
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा है कि इस वीडियो को देखकर वे अवाक रह गए हैं. ये जेंटलमैन शारीरिक चुनौतियों का सामना तो कर रहे हैं, लेकिन कुदरत ने उन्हें जो दिया है वो उससे ही खुश है और इसके लिए आभारी है. आनंद महिंद्रा ने इस शख्स के लिए नौकरी की पेशकश की है.
उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अपनी दमदार मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर उनकी पैनी निगाह रहती है. ऐसा ही एक वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में बिना हाथ-पैरों का एक दिव्यांग शख्स एक मॉडिफाइड रिक्शा चला रहा है. इस वीडियो से आनंद महिंद्रा बेहद प्रभावित हैं. Received this on my timeline today. Don’t know how old it is or where it’s from, but I’m awestruck by this gentleman who’s not just faced his disabilities but is GRATEFUL for what he has. Ram, can @Mahindralog_MLL make him a Business Associate for last mile delivery? pic.twitter.com/w3d63wEtvk Sir, I have seen him around South Delhi area Mehrauli. Don't know about his whereabouts, but have to acknowledge his courage.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










