
न सोना, न प्रॉपर्टी... यहां पैसे लगाने वाले बने सबसे ज्यादा अमीर, 25 साल का लेखा-जोखा!
AajTak
अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली की स्टडी के मुताबिक बीते एक दशक में भारतीय परिवारों की संपत्ति में करीब 717 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, जिसमें से करीब 11 परसेंट हिस्सेदारी इक्विटी से हुई इनकम की है.
भारतीय निवेशकों ने प्रॉपर्टी और गोल्ड से ज्यादा मुनाफा शेयर बाजार में निवेश से कमाया है. इक्विटी पर इंवेस्टर्स को बीते 25 साल के दौरान किसी भी 5 साल की ड्यूरेशन में सबसे ज्यादा रिटर्न मिला है. अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली की स्टडी के मुताबिक बीते एक दशक में भारतीय परिवारों की संपत्ति में करीब 717 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, जिसमें से करीब 11 परसेंट हिस्सेदारी इक्विटी से हुई इनकम की है.
अगर अलग निवेश विकल्पों से इक्विटी इंवेस्टमेंट पर मिले रिटर्न का मुकाबला करें तो रिपोर्ट के मुताबिक इक्विटी ने 25 साल के पीरियड में 15 फीसदी CAGR के हिसाब से रिटर्न दिया है. वहीं, गोल्ड ने 11.1 परसेंट, बैंक FD ने 7.3 फीसदी, और देश के सात बड़े शहरों में रियल एस्टेट की वैल्यू महज 7 फीसदी बढ़ी है.
स्टॉक मार्केट सबसे आगे
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में इसके अलावा भी निवेश से जुड़े कई दिलचस्प दावे किए गए हैं, जिनके मुताबिक भारतीय परिवारों ने 10 साल में शेयर बाजार से करीब 84 लाख करोड़ रुपये की कमाई की जिसके लिए उन्होंने केवल 3 फीसदी इन्वेस्टमेंट किया.
नई कंपनीज के फाउंडर्स को मिलाकर इंडियन फैमिलीज ने 10 साल में 819 लाख करोड़ रुपये की कमाई की. इक्विटी शेयरों से हुई इनकम की हिस्सेदारी करीब 1 लाख करोड़ रुपये यानी 20 परसेंट रही यानी प्रमोटर्स ने भी करीब 84 लाख करोड़ रुपये कमाए.
इक्विटी निवेशकों को ये रिटर्न पाने के लिए 30.7 फीसदी के हाई वोलैटिलिटी का सामना करना पड़ा, जबकि गोल्ड में 11.3 परसेंट और बैंक FD में 1.6 फीसदी का उतार-चढ़ाव रहा. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीयों का इक्विटी में निवेश जल्द 10 फीसदी हो सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










