
'न...ये ठीक नहीं हुआ', Olympics में डिस्क्वालीफाई हुईं विनेश फोगाट तो टूटा फैंस का दिल
AajTak
पेरिस ओलंपिक से आई आज की खबर भारतीयों के लिए थोड़ी निराशाजनक है. दरअसल, भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किया गया है. ये देश के लिए ओलंपिक में तगड़ा झटका है. लोग इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहुत कुछ लिख रहे हैं.
इन दिनों जारी पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक खेल फ्रांस में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है.इस दौरान होने वाला हर खेल और उसमें जीत- हार इतिहास में दर्ज हो जाएंगे. इस समय हर दिन अलग- अलग देशों से अलग- अलग स्पोर्ट में खिलाड़ियों की जीत की खबरें आ रही हैं.
भारत ने भी अबतक तीन मेडल जीते हैं लेकिन आज की खबर भारतीयों के लिए थोड़ी निराशाजनक है. दरअसल, भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किया गया है. ये देश के लिए ओलंपिक में तगड़ा झटका है. उनके फैंस और भारत के समर्थक दुखी है. लोग कह रहे हैं - न , ये ठीक नहीं हुआ है.
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कहा यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित करता है. रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था.
विनेश के डिस्क्वालिफिकेशन की घोषणा सामने आते हैं सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. लोग विनेश के समर्थन में ढेरों पोस्ट करने लगे. लोग सोशल मीडिया पर उनके प्रति प्यार और सपोर्ट जमकर उड़ेल रहे हैं.
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को फोगाट ने फाइनल में एंट्री करते हुए एक मेडल पक्का कर दिया था. उन्होंने मंगलवार को महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन (Yusneylys Guzman) को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी. लेकिन उनके अयोग्य होते ही सारे अरमानों पर पानी फिर गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










