
न कॉलेज गया, न रिजल्ट आए... कई साल तक पैरेंट्स को बेवकूफ बनाता रहा लड़का!
AajTak
Man Faked Going Results: एक शख्स ने अपने माता पिता को कई साल तक बेवकूफ बनाया. वो न तो कॉलेज जाता था और न उसका कोई रिजल्ट आता था. शख्स के दोस्त ने उसका राज खोला है.
आपने ऐसे कई मामले सुने होंगे, जब बच्चों ने अपने माता पिता से किसी तरह का झूठ बोला हो. लेकिन एक शख्स ने इस मामले में भी हद पार कर दी. उसने उनसे झूठ कहा कि वो कॉलेज जा रहा है. जबकि उसे पहले साल में ही निकाल दिया गया था. वो उनके सामने फर्जी रिजल्ट पेश करता रहा. मामला अमेरिका का है. वॉल्टर नाम का ये शख्स वर्तमान में शादीशुदा है और इसके बच्चे भी हैं. लेकिन इसके माता पिता को आज भी नहीं पता कि उनसे वॉल्टर ने कितना बड़ा झूठ बोला था.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वॉल्टर के दोस्त ने उसकी पूरी कहानी बताई है. उसने दावा किया कि ऐसा कई साल पहले हुआ था. उसने लिखा, 'मेरे दोस्त ने अपने कॉलेज की पढ़ाई और ग्रेजुएशन करने का नाटक किया. हालांकि ऐसा कई साल पहले हुआ था. मैं बिग वेस्ट कोस्ट स्कूल गया था और वहां से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. कॉलेज के एक सेमेस्टर के बाद उसे निकाल दिया गया. वो ये बात अपने माता पिता को नहीं बता पाया. इसलिए वो हम दोस्तों के रिपोर्ट कार्ड लेकर उन पर अपना नाम और ग्रेड्स ए बी कॉपी पेस्ट करके उन्हें दिखा देता था.'
उसने बताया कि वॉल्टर के माता पिता उसे ट्यूशन के लिए पैसे भेजते थे. लेकिन वो अगले चार साल तक उनसे झूठ बोलता रहा. वो अलग अलग क्लास के बच्चों के रिपोर्ट कार्ड लेता और अपना नाम, ग्रेड्स कॉपी पेस्ट कर देता था. उसने ग्रेजुएशन सेरेमनी वाले दिन भी कैप और गाउन खरीदकर पहना. उसने दूसरे स्टूडेंट का डिप्लोमा लेकर घर पर दिखाया. इस दिन के बाद वॉल्टर घर गया और बाकी दिनों की तरह ही रहने लगा. आज वो एक सफल शख्स है. उसके पास बच्चे, परिवार और विरासत में मिली संपत्ति है. ये कहानी 100 फीसदी सच है. और आज मैं इसे आपको बता रहा हूं. इस कहानी को सुन सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










