
न कपड़ा, न कागज… राजा रघुवंशी की हत्या के बाद इस चीज से पोंछा था 'दाओ', सिहरा देगी शिलांग के बेरहम क्राइम की कहानी
AajTak
Meghalaya Honeymoon Murder: मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले की एक अदालत ने राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं. पांचों आरोपियों में रघुवंशी की पत्नी सोनम, राज कुशवाहा और तीन हमलावर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं. राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी जैसे-जैसे सुलझ रही है, वैसे-वैसे इसका हर खुलासा रोंगटे खड़े कर देने वाला साबित हो रहा है.
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून ट्रिप पर हुई नृशंस हत्या की गुत्थी जैसे-जैसे सुलझ रही है, वैसे-वैसे साजिश की क्रूरता सामने आ रही है. पुलिस और न्यायिक जांच में यह स्थापित हो गया है कि राजा की हत्या उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने करवाई थी
मेघालय की पहाड़ियों में अंजाम दिए गए इस प्री-प्लान्ड मर्डर की जांच टीम को भी सबसे अधिक सिहराने वाली बात यह लगी कि हत्या के बाद सोनम ने सबूत मिटाने के लिए खून से सना हथियार दाओ (धारदार हथियार) न कपड़े से, न कागज से, बल्कि आसपास उगी जंगली घास से साफ किया था.
पुलिस पूछताछ और आरोप-पत्र में सामने आया है कि सोनम शादी के बाद भी प्रेमी राज कुशवाह संपर्क में थी. दोनों ने इंदौर में ही राजा रघुवंशी की हत्या की योजना बनाई थी.
शुरुआत में सोनम ने अपनी मौत का नाटक करके हनीमून ट्रिप के दौरान गायब हो जाने की प्लानिंग बनाई थी. लेकिन यह प्लानिंग बदलकर राजा रघुवंशी की हत्या में बदल गई, ताकि वे एक साल तक छिपने के बाद साथ में घर बसा सकें.
राज कुशवाह ने अपने दोस्तों विशाल सिंह चौहान उर्फ विक्की, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी नामक तीन हमलावरों को राजा की हत्या के लिए तैयार किया. पहले असम में हत्या की साजिश रची गई थी, लेकिन विफल होने के बाद इसे मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में अंजाम देने का फैसला किया गया.
दाओ से सिर और गर्दन पर वार 23 मई को हत्या की घटना को सोहरा के वेई सावडोंग पार्किंग क्षेत्र के पास एक खाई में अंजाम दिया गया. राजा रघुवंशी और सोनम मावलखियात में स्कूटी खड़ी करने के बाद ट्रेकिंग के लिए गए थे. इसी दौरान वे वहां पहले से मौजूद विशाल, आकाश और आनंद से मिले. इंदौर के नाते सभी का परिचय हुआ.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







