
न आसिम मुनीर मान रहे, न आतंकवाद पर पाकिस्तान के मंसूबे खत्म हो रहे... क्या 'ऑपरेशन सिंदूर-2' का रास्ता बन रहा?
AajTak
आसिम मुनीर द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद को एक
पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर जम्मू-कश्मीर के एजेंडे से हट नहीं पा रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी सेना की हार के बाद उनकी बौखलाहट साफ दिख रही है. इस बार तो उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवाद को घोषित रूप से समर्थन दिया है. आसिम मुनीर ने जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद को एक "वैध संघर्ष" बताते हुए कहा कि उनका देश कश्मीर के लोगों के संघर्ष में हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा.
गौरतलब है कि इससे पहले 17 अप्रैल को आसिम मुनीर ने कश्मीर, टू नेशन थ्योरी और हिन्दुओं के बारे में नफरती और भड़काऊ बयान दिया था. उनके इस बयान के 5 दिन बाद ही पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. इसी हमले में दहशतगर्दों ने धर्म पूछकर 26 निर्दोष सैलानियों की हत्या कर दी थी. इसके 7 मई को भारत ने इस आतंकी हमले के जवाब में अपना पराक्रम दिखाया था.
अब आसिम मुनीर ने एक बार फिर से कश्मीर को लेकर भड़काऊ बयान दिया है. जिससे आतंकवाद के प्रति पाकिस्तान ढीले रवैये की पोल खुल जाती है.
मुनीर ने इस बार क्या कहा?
मुनीर ने शनिवार को कराची स्थित पाकिस्तान नौसेना अकादमी में पासिंग आउट समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "भारत जिसे आतंकवाद कहता है, वह वास्तव में स्वतंत्रता के लिए एक वैध और कानूनी संघर्ष है, जिसे अंतरराष्ट्रीय कानून द्वारा मान्यता प्राप्त है."
ऑपरेशन सिंदूर की ओर इशारा करते हुए उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों ने कश्मीरी लोगों की इच्छा को दबाने और समाधान के बजाय संघर्ष को खत्म करने की कोशिश की है, उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से आंदोलन को और अधिक प्रासंगिक बना दिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










