
न्यूयॉर्क में लगे दुर्लभ भूकंप के झटके, घरों से भागे लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता
AajTak
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र लेबनान, न्यूजर्सी के पास था. हालांकि भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है. एपी की रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स को भूकंप के बारे में जानकारी दी गई थी. बताया जा रहा है कि जिस इलाके में भूकंप के झटके लगे हैं, वो ऐसा क्षेत्र हैं जहां शायद ही कभी भूकंपीय गतिविधि हुई हो. इसलिए इस भूकंप को दुर्लभ भूकंप कहा जा रहा है.
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के कई हिस्सों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई है. भूकंप के झटके इतने जबर्दस्त थे कि न्यूयॉर्क की कई इमारतें हिलने लगीं. बताया जा रहा है कि जिस इलाके में भूकंप के झटके लगे हैं, वो ऐसा क्षेत्र हैं जहां शायद ही कभी भूकंपीय गतिविधि हुई हो. इसलिए इस भूकंप को दुर्लभ भूकंप कहा जा रहा है. न्यूजर्सी और न्यूयॉर्क शहर के लोग अचानक तेज गड़गड़ाहट वाले कंपन से हिल गए. अपनी जान बचाने के लिए लोग बाहर की ओर भागे.
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र लेबनान, न्यूजर्सी के पास था. हालांकि भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है. एपी की रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स को भूकंप के बारे में जानकारी दी गई थी. उनके प्रवक्ता फैबियन लेवी ने कहा कि हमारे पास इस समय बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है, हम अभी भी भूकंप के हालातों का आकलन कर रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रुकलिन के लोगों ने तेज़ आवाज़ सुनी. उन्होंने बताया कि उनकी इमारत हिल रही थी. बाल्टीमोर, फिलाडेल्फिया, कनेक्टिकट और पूर्वी तट के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने ज़मीन में कंपन महसूस होने की सूचना दी. एक्स पर एक पोस्ट में न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि भूकंप पूरे राज्य में महसूस किया गया. होचुल ने कहा कि मेरी टीम भूकंप के प्रभावों और किसी भी नुकसान का आकलन कर रही हैं.
इससे पहले 23 अगस्त 2011 को 5.8 तीव्रता के भूकंप ने जॉर्जिया से लेकर कनाडा तक लाखों लोगों को झकझोर कर रख दिया. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पूर्वी तट पर आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था. उस भूकंप ने वाशिंगटन स्मारक में दरारें आ गई थीं. व्हाइट हाउस और कैपिटल को खाली कराना पड़ा और न्यूयॉर्कवासी घबरा गए.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









